पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री को वाराणसी पहुँचने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत

Spread the love

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप का स्वागत समारोह 18 जुलाई सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में आयोजित हैं। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर तथा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित समस्त क्षेत्र और जिला के पदाधिकारी और ओबीसी मोर्चा के 16 जिला के कार्यकर्ताओं का समागम होगा।

       रविवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का मंत्रिमंडल में शामिल होने के पश्चात काशी में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

       जिसमें महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल व विनोद यादव, कार्यालय प्रभारी विजय गुप्ता, मंत्री ज्योति सोनी और प्रदेश सहायक ऋषि चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री विनय मौर्या व देवेंद्र यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी शिव शंकर गुप्ता, विजय राज यादव, सोमनाथ मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.