अर्पिता महिला मण्डल,सीसीएल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

रांची । बुधवार को जवाहर नगर सीसीएल मे अर्पिता महिला मण्डल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस  हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। अवसर विशेष पर सीसीएल की अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा एवं सीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति सिंह ने मंडल के अन्य सदस्यों के साथ जवाहर नगर इको-पार्क मे सूती कपड़े का थैला, भोजन सामग्री एवं  बड़ी संख्या में फलदार वृक्ष के पोधों का वितरण किया।

पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में  श्रीमति प्रीति सिंह ने मंडल के अन्य सदस्यों के साथ पौधारोपण  भी किया और साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर श्रीमति इन्दु मिश्रा, श्रीमति शशि दुहन, श्रीमति किरण झा एवं काफी संख्या में अधिकारीगण एवं महिलाएं भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.