नौगढ़ में 19 गौवंशों के साथ 4 गौतस्कर गिरफ्तार,पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचने की थी योजना

Spread the love

नौगढ़। तहसील क्षेत्र के मझगांई जंगल में पुलिस ने रविवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 गौवंशों के साथ 4 गौतस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार यादव के निर्देश और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। चकरघट्टा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद और नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने इस अभियान को सफल बनाया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार किए गए गौतस्करों की पहचान राजेश यादव (34), बसन्तू वियार (36), करन कुमार (32), और सवरू यादव (50) के रूप में हुई है। ये सभी चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई और लालतापुर गांव के निवासी हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गौवंशों को सस्ते दामों पर खरीदकर पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। मुख्य अभियुक्त राजेश यादव के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 63/2024, 12/2021, और 38/2017 शामिल हैं, जिनमें विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले चल रहे हैं।पुलिस ने कुल 19 गौवंश (7 बैल और 12 गाय) बरामद किए हैं, जिन्हें तस्करों द्वारा बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद (चकरघट्टा), थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह (नौगढ़), हेड कांस्टेबल संजय शाहू, कांस्टेबल आनंद कुमार मौर्य, और हेड कांस्टेबल आशुतोष कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता पर क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.