शराब बंधी, सहजीवन, बचत समूह के प्रयासों को सराहा,
म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुली में सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम और मिशन समृद्धि के संयुक्त प्रयास से ग्राम स्वराज्य की दिशा में किए जा रहे प्रयास का ग्राम स्वराज्य यात्रा के यात्रियों ने गांव का भ्रमण और अध्ययन कर ग्रामीणों युवाओं, किशोरों और महिलाओ द्वारा किए जा रहे स्थानीय विकास कार्यों का अध्ययन किया और संगठन की खूबियों और मजबूतियो, विकास की अलग अलग परिभाषा को रेखांकित कर लोगो से बात की। मिशन समृद्धि के राज्य समन्वयक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि चेन्नई, राजस्थान, महाराष्ट्र के यात्रियों ने लखनऊ, अयोध्या, जयपुर, सोनभद्र और माउंट आबू को ग्राम स्वराज्य अध्ययन यात्रा के लिए चुना है।
महुली में, वार्ड सभा, शराब बंधी, सहजीवन शिविर के जरिए किशोर और किशोरियों का आंतरिक विकास प्रतिभा निखार,महिलाओ द्वारा स्वम सहायता समूह के जरिए बचत और उसका सदुपयोग, और पुस्तकालय के माध्यम से ज्ञान की वृद्धि,पढ़ने की रुचि आदि प्रयास की टीम ने सराहना की।और कहा कि स्थाई विकास और जीवन शैली,भारतीय परंपरा की झलक गांव में देखने को मिली। मिश्रा ने बताया की आश्रम के साथ मिल कर मिशन समृद्धि 37 ग्राम पंचायतों में पंचायतों की मजबूती के लिए प्रयास कर रहा है। जिसे अध्ययन टीम ने समझने की कोशिश की साथ ही आश्रम के कार्यों की जानकारी ली।टीम में राम बाबू,अमित,ग्रीन फाउंडेशन के अमित, राम लिंगम,सहित आश्रम की शुभा प्रेम, देव नाथ सिंह,रघुनाथ,रमेश,सुरेश आदि शामिल रहे।