नगर निगम के स्मार्ट काशी एप को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। जिसमे सभी विभागों के फील्ड कर्मचारियों के नाम और नंबर एड किया जा रहा हैं। इसमें कोई भी शिकायत करने पर तत्काल संबंधित जिम्मेदार के पास पहुंच जाएगी।
इसमें कई कॉलम एड किये गए हैं जैसे-24*7 हेल्पलाइन, कंप्लेंट, लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्क्रैप, एयर पॉल्यूशन कंप्लेंट इत्यादि। पहले यह शिकायतें एक जगह से होकर संबंधित तक जाती थी। अब यह सीधे जिम्मेदार कर्मचारी के पास ही भेजी जाएंगी।
इससे शिकायतों के निस्तारण में काफी आसानी हो सकेगी। इस पर समस्या से जुड़ी फोटो भी अपलोड किया जा सकता है। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में इसे और अपग्रेड किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि इस एप का संचालन नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। एप से कई समस्याओं का समाधान बेहतर ढंग से हो रहा है।