एनटीपीसी औरैया में “उत्तर प्रदेश की संस्कृति का आगाज”, स्रिजन मेला, 2023 का आयोजन

Spread the love

 कानपुर। मेले न केवल मनोरंजन के साधन हैं, अपितु ज्ञानवर्द्धन के साधन भी कहे जाते हैं। हर मेले का इस देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परम्पराओं से जुड़ा होना इस बात का प्रमाण हैं कि ये मेले किस प्रकार जन मानस में एक अपूर्व उल्लास, उमंग तथा मनोरंजन करते हैं।

कुल मिलाकर हम ये कह सकते है की मेले में हमको कुछ ना कुछ नया देखने व सीखने को भी मिलता है। चाहे वह किसी भी प्रकार के मेले हो।मेले हमारे सामाजिक जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग होते हैं। ये जीवन की एकरसता को समाप्त करके जीवन में प्रसन्नता भर देते हैं। अन्य लोगों से मिलने का तथा अपनी संस्कृति को पहचानने का ये मेले सुअवसर प्रदान करते हैं।

मेले में गुब्बारे से लेकर खिलौने , कपड़े , जूते , कलाकृतियां , बर्तन , रसोई के उपकरण , घरेलू उपकरण , फर्नीचर और बहुत सारी चीजे खरीदने के लिए होती हैं।भारत जैसे धार्मिक एवं बहुसांस्कृतिक देश में साल के बारहों महीने तक मेलों का आयोजन चलता रहता हैं। भारत को मेलों का महासागर कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. क्योंकि भारत जैसे देश में समय समय और विविध स्थानों पर मेले लगते हैं।लोगों को एकजूट करने, खोई मुस्कराहटें वापस लाने तथा लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के उद्देश्य से जागृति महिला मंडल द्वारा श्रीमती सरोज अहलावत, अध्यक्षा जागृति महिला मंडल के नेतृत्व में दिनांक 11 तथा 12 जनवरी, 2023 को एनटीपीसी औरैया के टाउनशिप परिसर स्थित अम्बेडकर मैदान में “उत्तर प्रदेश की संस्कृती का आगाज, स्रिजन मेला 2023” का आयोजन किया गया। इस भव्य मेले के मुख्य अतिथि, श्री प्रवीण सक्सेना क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (लखनऊ) तथा विशिष्ट अतिथि, श्रीमती नीलम सक्सेना, अध्यक्षा, उत्तरा महिला मंडल रहीं। मेले में उत्तरा महिला मंडल की महा सचिव, श्रीमती नुपुर दत्ता भी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथी द्वारा विधिवत् पूजन-अर्चन कर स्रिजन मेला, 2023 का शुभारम्भ किया गया। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय तथा उत्तरा महिला मंडल की अध्यक्षा द्वारा  जसबीर सिंह अहलावत, परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया), अध्य़क्षा जागृति महिला मंडल श्रीमती सरोज अहलावत, उत्तरा महिला मंडल की महा सचिव श्रीमती नुपुर दत्ता, सभी विभागाध्यक्षों के साथफीता काटकर एवं केक काटकर स्रिजन मेला, 2023 का अनौपचारिक उद्घाटन किया गया। अध्यक्षा, जागृति महिला मंडल श्रीमती सरोज अहलावत ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस मेले के आयोजन का मुख्यतः उद्देश्य यही है कि आप सभी एकजुट होकर खुशियाँ मनाए तथा कुछ समय के लिए अपनी सारी चिंताएँ भूल जाएँ। मेले में जागृति महिला मंडल के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ एनटीपीसी औरैया परियोजना के बाहर  जैसे कि वाराणसि, दिल्ली, हैप्पी वृद्धाश्रम, आनेपुर औरैया इत्यादि वेंडर्स द्वारा विविध प्रकार के स्टॉल्स लगाए गये थे। प्रत्येक स्टॉल्स का मुख्य अतिथि महोदय एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। मेले में आए सभी दर्शक मेले का भरपूर आनंद उठा रहे थे। इस दौरान जागृति महिला मंडल, लिटिल किंगडम स्कूल, बाल भवन, ज्ञानदीप साक्षरता अभियान, केंद्रीय विद्यालय तथा सेंट जोसेफ सिनीयर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के अतिरिक्त बाहर से आए कलाकारों द्वारा खूबसूरत एवं मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये गये। साथ ही मेले के रौनक को बढ़ाते हुए लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि एनटीपीसी औरैयाकी जागृति महिला मंडल द्वारा आयोजित यह भव्य मेला अत्यंत ही सराहनीय है। इसके साथ-साथ बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक रहा। मैं यहाँ आकर बहुत ही आनंदित महसूस कर रहा हूँ। परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया) ने भी मेले का महत्व बताते हुए कहा कि जागृति महिला मंडल द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश की संस्कृति का आगाज, स्रिजन मेला, 2023 प्रशंसनीय है। अपने सारे तनाव भूलकर इस मेले का आनंद उठाइए। 

12 जनवरी, 2022 को एनटीपीसी की नैगम सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर. नीति के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय,  प्रवीण सक्सेना जी, एवं अध्यक्षा, उत्तरा महिला मंडल श्रीमती नीलम सक्सेना जी के कर-कमलों द्वारा परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया), अध्यक्षा जागृति महिला मंडल के साथ परियोजना प्रभावित गाँवों एवं आस-पास के क्षेत्रों के 10 दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण के रूप में ट्राई साइकिल वितरित की गयीं। इसके अतिरिक्त श्री प्रवीण सक्सेना जी द्वारा प्लाँट परिसर स्थित रिजर वायर पर निर्मित फ्लोटिंग सोलर का भी भ्रमण किया गया। साथ ही उत्तरा महिला मंडल की अध्यक्षा, श्रीमती नीलम सक्सेना जी एवं अध्यक्षा जागृति महिला मंडल श्रीमती सरोज अहलावत जी द्वारा फीता काटकर औषधीय पार्क के स्टोन प्लेट का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, परियोजना प्रमुख (औरैया), अध्यक्षा जागृति महिला मंडल एवं सभी विभागाध्यक्षों द्वारा वृक्षारोपण भी किये गये। हँसी-खुशी एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में स्रिजन मेला, 2023 का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.