उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला कारागार में 2 कैदियों की मौत हो गयी। जेल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सहारनपुर जिला कारागार की अधीक्षक अमिता दूबे ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाले मैनपाल सिंह (54) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।
सिंह को हरिद्वार की एक अदालत ने 6 वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उसे सहारनपुर जिला कारागार स्थानांतरित किया गया था। दुबे ने बताया कि चोरी के मुकदमे में जिला कारागार में बंद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हसन (30) को भी दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि हसन की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Related posts:
वार्षिक इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास - संजय सिंह
नगर विकास मंत्री ने आकांक्षी नगर योजना के तहत सीएम अर्बन फेलोज के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का श...
नगर में मनी दीपावली हुआ सुंदर कांड का पाठ लोगों ने फटाखे छोड़ किया खुशी का इजहार, नगर में निकली शोभ...