योग 5000 वर्ष पुरानी भारतीय शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक पद्धति है – आनन्द कुमार सिंह 

Spread the love

अनपरा (सोनभद्र) शनिवार को एम.ई.आई.एल. अनपरा एनर्जी लि० द्वारा स्थानीय आवासीय परिसर एम.ई.आई.एल. कालोनी में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एम.ई.आई.एल. अनपरा के स्टेशन हेड़  आनन्द कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर  सिंह ने अपने सम्बोधन में योग का वर्णन करते हुए बताया कि योग 5000 वर्ष पुरानी भारतीय शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक पद्धति है, जिसका लक्ष्य मानव शरीर व मस्तिष्क में सकारात्मक परिवर्तन लाना है तथा हमें इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। एम.ई.आई.एल. अनपरा के ओ० एण्ड एम० हेड़  संतोष कुमार दुबे ने उपस्थित कर्मचारियों को बताया कि योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल किये जाने से हमें अनेक असाध्य रोगों से मुक्ति प्राप्त हो सकती है।

उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक  हेमन्त उपाध्याय द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं की सजीव प्रदर्शन किया गया तथा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास के दौरान मदद भी की। कार्यक्रम में एम.ई.आई.एल. अनपरा के वरिष्ठ महाप्रबन्धक  एस०डी० सिंह, उपमहाप्रबन्धक, मानव संसाधन  एस०के० द्विवेदी,  अजय पण्ड़ा,  सुजीत कुमार,  हिमान्शु वर्मा, श रमेश नायडू सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *