सुविधाओं और संसाधन के सही उपयोग से बच्चियां पूरे कर सकती हैं अपने सपने – रंजू सिंह 

Spread the love

बेटियों के लिए संचालित आशा लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर का तीन वर्ष वर्ष पूरा 

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

बेटियां पढ़े आगे बढ़ें के संकल्प से संचालित की जा रही है ई-लाइबेरी 

चौबेपुर, वाराणसी / ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन कोचिंग क्लास, परीक्षाओं की पुस्तकों, पत्रिकाओं, खेलकूद के सामान की व्यवस्था एक ही छत के नीचे करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला (कैथी) गाँव में संचालित किये जा रहे ई लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर के तीन वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र की छात्राओं ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया ।

मुख्य अतिथि लोक चेतना समिति की निदेशिका रंजू सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए उपयोगी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है इसका भरपूर उपयोग कर ग्रामीण बच्चियां अपने सपनो को साकार कर सकती है,  इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल मास्टर ने कहा कि आज लड़कियाँ  किसी मामले में लड़कों से कम नही है बस उन्हें समुचित अवसर, सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चियों ने गीत, नाटक, नृत्य, संगीत जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।

उपस्थित आगंतुकों को सम्बोधित करते हुए आशा के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया संस्था द्वारा बेटियां पढ़ें खूब आगे बढ़ें  का उद्धेश्य लेकर इस केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की बालिकाएं अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र की बेहतर सेवा में अपना योगदान दे सकें । 12 गांवों की सौ से अधिक छात्राएं केंद्र का नियमित लाभ पूरी तरह निःशुल्क ले रही है । केंद्र पर कक्षा 6 से 12 की बालिकाओं के गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के विशेष शिक्षण की भी व्यवस्था की गयी है । 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में संचालन मुस्कान पाल और प्रिया ने अध्यक्षता रणवीर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन निकिता यादव ने किया । इस अवसर पर सौरभ चन्द्र, प्रदीप सिंह, दीन दयाल, सरोज, सनी,  प्रवीण पाण्डेय, रूबी पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, साधना, अशोक यादव, राजकुमार पटेल, महेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, ब्रिजेश कुमार, मिथिलेश दुबे आदि  की उपस्थिति रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *