पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की यूनिट नंबर 1 ने वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की*

Spread the love

पतरातू । पतरातू  विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने 5 नवंबर 2025 को अपनी यूनिट नंबर 1 के लिए वाणिज्यिक संचालन तिथि (COD) की सफल घोषणा की है। यह उपलब्धि झारखंड राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यूनिट आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिसमें अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पैरामीटर से उच्च दक्षता, एयर कूल कंडेंसर से कम पानी की खपत और 100% ड्राई ऐश तकनीक से राख का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया गया है। यूनिट ने सभी जरूरी परीक्षण और स्थिरीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और कार्यक्षमता सिद्ध हुई है। इस अवसर पर PVUNL के CEO  ए.के. सहगल, CGM प्रोजेक्ट श्री अनुपम मुखर्जी, GM संचालन श्री मनीष क्षेत्रपाल, GM तकनीकी सेवाएं श्रीमती संगीता दाश, GM अनुरक्षण श्री ओ.पी. सोलंकी, GM प्रोजेक्ट श्री विष्णु दत्ता दाश और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस सफलता के पीछे PVUNL की टीम की मेहनत, लगन और समर्पण रहा है। PVUNL का लक्ष्य है कि यूनिट को सुरक्षित और टिकाऊ तरीके से उच्च प्रदर्शन पर चलाया जाए ताकि राज्य और देश को स्थिर और भरोसेमंद बिजली मिलती रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *