सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल, रेणुकूट में दो दिवसीय पाइथन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Spread the love

रेणुकूट। नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा “पाइथन फॉर कंप्यूटर साइंस” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सोनभद्र, मिर्जापुर एवं वाराणसी जनपद के कुल 18 विद्यालयों के कंप्यूटर शिक्षकों ने भाग लिया।

सीबीएसई द्वारा नामित दो विशेषज्ञ प्रशिक्षक—पीयूष जोशी, प्रवक्ता, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनूसागर और शिवम भारद्वाज, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, प्रयागराज ने प्रथम मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और लॉजिकल एप्रोच अपनाते हुए पाइथन प्रोग्रामिंग द्वारा समस्याओं को हल करना सिखाया जाता है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को पाइथन प्रोग्रामिंग के सिद्धांत, लाइब्रेरी फंक्शन, फाइल हैंडलिंग, लिस्ट, ट्यूपल्स, डिक्शनरी और डेटाबेस कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, प्रत्येक विषय से संबंधित वर्कशीट भी प्रदान की गईं जिससे बिना पूर्व प्रोग्रामिंग अनुभव के भी शिक्षक पाइथन में प्रोग्राम लिखना सीख सकें।

इस प्रशिक्षण में निर्मला कॉन्वेंट स्कूल रेणुकूट, केसरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर रेणुकूट, मूनस्टार इंग्लिश स्कूल म्योरपुर, डीएवी रिहंदनगर, विद्या शंकर पब्लिक स्कूल मिर्जापुर, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल वाराणसी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए।

सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि शिक्षक अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे सकें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *