ट्रिपल एस परिवार ने गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को कराया भोजन

Spread the love

डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ट्रिपल एस परिवार ने सोमवार को वैष्णो मंदिर के समीप स्थित अपने प्रतिष्ठान से भोजन पैक कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया,ट्रिपल एस परिवार ने कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के सुदूर जंगलों में बसे अबाड़ी और छिकराडाढ़ गांव में पूड़ी, सब्जी, चावल और चटनी का वितरण कर बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को भोजन कराया। समाजसेवी सत्यम मिश्रा और शिवम् मिश्रा ने बताया कि भोजन अपने प्रतिष्ठान पर बनवाकर पैक कराया गया और स्वयं के वाहन से चिन्हित गांवों की बस्तियों में वितरित किया गया।उन्होंने बताया कि इससे पहले शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों को कंबल, कपड़े और भोजन भी वितरित किया जा चुका है। इस सेवा कार्य में अरविंद शुक्ला, आदित्य विश्वकर्मा और सचिन गुप्ता भी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *