ग्रामीणों ने मृतकों के शव को सड़क पर रखकर तीन घंटे तक किया चक्का जाम
अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित रोशनहर गांव के सामने मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे अपने घर अहिरुपुर सोनपुर से पांच वर्षीय बालक अभी बिंद को लेकर उसकी मां वेदवती देवी बाइक से देवर के लड़के 19 वर्षीय अनुराग बिंद के साथ बच्चें को झाड़फूक कराने के लिए अहरौरा पुराना पोखरा स्थित शीतला माता के पुजारी के यहां जा रही थी की रोशनहर गांव के सामने सोनपुर स्थित किसी क्रेशर प्लांट से गिट्टी लोड कर जा रही ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार तीनों लोगों को पीछे से कुचलते हुए लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए लेकर भागा इसके बाद चालक ट्रक खड़ी कर मौके से भाग निकला।
घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और देखते देखते सैकड़ों की संख्या स्थानीय लोग और परिजन तथा महिलाएं मौके पर पहुंच गई और शव को रोड पर रख कर पचास लाख रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अहरौरा थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र सहित अदलहाट थाना प्रभारी अजय सेठ चुनार थाना प्रभारी सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स व उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी आपरेशन मौके पर पहुंच गए। परिजनों को काफी समझाने के बाद लगभग तीन घंटे बाद लगभग दस बजे जाम समाप्त हुआ और मृतक अनुराग के दादा लालजी बिंद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की सोनपुर गांव से अहरौरा जा रहे बाइक सवार तीन लोगों एक महिला और उसके पांच वर्षीय बच्चे सहित बाइक सवार को ट्रेलर ट्रक ने पीछे से कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया है। और ट्रेलर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
अनुराग पिता का इकलौता संतान था
बाइक से अपनी चाची को वेदपती देवी 28 वर्ष पत्नी अशोक कुमार बिंद को बाइक से अहरौरा अभी कुमार पांच वर्ष को लेकर अभी को निकले चेचक के प्रकोप से बचाने के लिए झाड़फूक कराने के लिए लेकर जा रहे अनुराग बिंद 19 वर्ष अपने पिता चंद्रवती बिंद का इकलौता पुत्र था एक पुत्री है जो अभी छोटी है। अनुराग इंटर पास करने के बाद स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। वेदवती के पति रहते के मुंबई होली से आए थे घर पर
मृतक बेदवती देवी के पति अशोक कुमार मुंबई में रहकर टेम्पो चलवाते है और होली पर घर आए हुए थे तब से घर पर ही है। अशोक की पत्नी बेदवती देवी घर पर ही रहती है।
अशोक को दो लड़के है बड़ा लड़का अनमोल बिंद उम्र लगभग आठ वर्ष और छोटा अभी था। अभी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की मंगलवार को सुबह जब बेटे को लेकर वेदवती को झाड़फूक को जाना था उस समय उसके पति अशोक सोए हुए थे। जिसके कारण वह अनुराग के साथ जा रही थी।
मौके पर मची चीख पुकार से माहौल हुआ गमगीन
घटना स्थल पर पहुंची परिवार की महिलाओं की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया था और लोग महिलाओं को शांत कराने का प्रयास कर रही थी लेकिन चीख और तेज हो जा रही थी।

Leave a Reply