दुद्धी । स्थानीय नगर के प्रमुख धार्मिक संगठन रामलीला कमेटी ,श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति व सभी दुर्गा पूजा समिति मिलकर त्यौहार की तिथि व रुपरेखा करेंगे तैयार।आगामी हिंदू त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से मां काली मंदिर परिसर में विभिन्न हिंदू धार्मिक संगठनों व संस्थाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।मां काली सेवा समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. मिथलेश द्वारा आहूत इस बैठक में दुद्धी नगर के वरिष्ठ पुरोहितों के विचार सुने गए। पुरोहितों ने महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहारों को भाईचारे की मिसाल बनाकर मनाने पर जोर दिया। उन्होंने देवमूर्तियों के अमर्यादित प्रदर्शन पर रोक लगाने, नशा मुक्ति अभियान चलाने, सामाजिक भेदभाव दूर करने तथा शादी-विवाह व धार्मिक शोभायात्राओं में देवी-देवताओं के स्वरूपों के नृत्य को पूर्व नियोजित रूप से बंद करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में नशामुक्ति और सामाजिक सुधार पर सर्वसम्मति बनी। बैठक के उपरांत समिति द्वारा आयोजित सहभोज में सभी लोगों ने एक साथ भोजन ग्रहण कर आयोजक समिति को इस उत्तम विचार व कार्य के लिए शुभकामना दे कर आज के बैठक में प्रस्तावित बिंदुओं को सफल करने कराने की बात कही।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर रॉय ने की ,जबकि संचालन आलोक अग्रहरि ने किया ।इस बैठक में प्रमुख रूप से विप्र समाज के रविंद्र शुक्ला, कल्याण मिश्रा, नंदलाल मिश्रा, चंद्रिका मिश्रा, महेंद्र मिश्रा,श्रीरामलीला कमेटी के नंदलाल अग्रहरि एड , दिलीप पांडेय एड,विश्व हिंदू परिषद के संदीप गुप्ता, भाजपा के मनीष जायसवाल,अमरनाथ जायसवाल ,पंकज अग्रहरि,शिव कुमार जायसवाल ,पंचदेव दुर्गा पूजा समिति के प्रेमनारायण मोनू , देवेश मोहन,
प्रखर,भोलू जायसवाल, रमेश जायo, प्रदीप शर्मा, राकेश अग्रहरि,विवेक अग्रहरि, आशीष जायसवाल आदित्य, राहुल,आदर्श, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
