नौ फरवरी से खुलेगी भागवत राजवाहा की नहरें उसके पूर्व नहरों का कराया जाएगा मरम्मत 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक सोमवार को सिंचाई डाक बंगला अहरौरा बांध पर रामप्रसाद सिंह पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौ फरवरी से अहरौरा जलाशय से निकली भागवत राजवाहा की नहरों को खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में नहरों को खोलने के पूर्व नहरों की साफ सफाई कराने की मांग किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से किया। अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने बताया की नौ फरवरी से भागवत राजवाहा की समस्त नहरों का संचालन शुरू किया जाएगा,दस फरवरी से मेन कैनाल व आनंदीपुर माइनर का संचालन होगा। किसानों ने मांग किया की नहरों के संचालन के समय सिंचाई विभाग के कर्मचारी भ्रमण करते रहे। बैठक में सहायक अभियंता राजनाथ राम, जूनियर इंजीनियर अश्वनी यादव, आनंद कुमार, के साथ ही किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, गोपाल दास गुप्ता किस्मत कुशवाहा, नंदलाल परशुराम मौर्य ,त्रिलोकी सिंह ,स्वामी दयाल सिंह ,विजय कुमार मौर्या, ओम प्रकाश सिंह ,अनिल कुमार सिंह, रामचंद्र यादव ,राम श्रृंगार सिंह ,व अन्य किसान उपस्थित रहे।  संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *