उत्तर प्रदेश का बजट बीमारू राज्य की छवि को बदलने वाला बजट – डॉ वीणा पाण्डेय

Spread the love

 वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पूर्व सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ वीणा पाण्डेय ने ने योगी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को समावेशी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट  महिला,किसान, युवा के सशक्तिकरण वाला बजट है तथा इससे उत्तर प्रदेश की बीमारू राज्य वाली छवि दूर होगी।  उन्होंने कहा कि इस बजट में बेरोज़गारी दूर करने हेतु १० लाख युवाओं को रोज़गार देने का लक्ष्य है तथा कई योजनाएँ प्रस्तावित हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य योजनाओं में शी-मार्ट,वर्किंग वीमेन हॉस्टल,५ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों का गठन,सेफ़ सिटी परियोजना,डिजिटल इंटरप्रेन्योरशिप योजना,लेबर अड्डों का निर्माण,गन्ना मूल्य में ३०₹ प्रति क्विंटल की वृद्धि,प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि,फसल वीमा योजना,एग्री एक्सपोर्ट हब,प्रधान मंत्री रोज़गार प्रोत्साहन योजना,आत्मनिर्भर भारत रोज़गार योजना,प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री स्व निधि योजना,स्टैंड अप इंडिया, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना जैसी योजनाएँ उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनॉमी वाला प्रदेश बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *