ग्राम देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्ण  वातावरण में संपन्न

Spread the love

सोनभद्र / बसंत पंचमी के सुअवसर पर ग्राम चकसारनाथ स्थित ग्राम देवी मंदिर माता रानी का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्ण  वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम माता रानी की पूजा पाठ विधि विधान व वैदिक रीति रिवाज, घंटे घड़ियाल व शंख  के साथ किया गया, कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंडित भगवती प्रसाद  तिवारी ने सपत्नीक मातारानी का पूजा पाठ किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की  पूजा पाठ के उपरांत रामचरित मानस के  सुन्दर कांड पाठ का आयोजन  मंदिर के मुख्य पुजारी हरी शंकर तिवारी  के देख रेख में वाद्य यंत्रो के साथ  शुरू किया  गया। कार्यक्रम शुरू होते ही ग्राम चकसारनाथ व आस पास के सैकड़ो की संख्या   में  भक्त गण मंदिर प्रांगण में जमा हो गए और सुन्दर कांड मानस पाठ की चौपाइयां  पढ़ते हुए  बीच  बीच  में  जैकारे लगाने लगे, उक्त कार्यक्रम लगभग चार घंटे चला, इसके उपरांत हवन का आयोजन किया  गया तथा मातारानी से   गांव की भलाई, तरक्की व शांति  के लिए  सभी भक्तो ने हवन में आहुति दी तत्पश्चात  मातारानी के गगनचुम्बी  खूब जैकारे लगाए ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा गांव भक्ति में सरोबार हो गया। बसंत पंचमी पर्व के महत्व के बारे में रेखांकित करते हुए मुख्य पुरोहित पंडित विवेक  घनश्याम तिवारी ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन ही भगवान ब्रह्मा जी के जिह्वा से वाणी, ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए  उनकी पूजा की जाती है, और इसी दिन  लक्ष्मी जी का भी  जन्मदिन भी माना जाता है; इसलिए इस तिथि को ‘श्री पंचमी’ भी कहा जाता है। कार्यक्रम समापन के तत्पश्चात उपस्थित सभी मातारानी के भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया सभी भक्त ख़ुशी ख़ुशी अपने घर गये। कायक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम पांडे, राजेश्वरी शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, ब्रह्मदेव शुक्ला, शिवम शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, सुनील शुक्ला, राकेश कुमार त्रिपाठी तारकेश्वर नाथ शुक्ला, बृजेश कुमार तिवारी बस गोपीनाथ तिवारी, रोहित ओझा, सभा शंकर शुक्ला, राजपति शुक्ला आदि आदि उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *