रैपुरा कम्पोजिट विद्यालय के समर कैम्प का किया गया समापन 

Spread the love

 चन्दौली । सकलडीहा विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा में समर कैम्प के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ विधिवत समापन किया गया ।

कैम्प में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया था । बच्चों ने सरस्वती बन्दना का गायन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया इसके बाद आए हुए अतिथियों का स्वागत गान गाकर स्वागत किया । बच्चों के बीच चित्र कला ‘ मूर्ति कला ‘ कुर्सी दौड़ ‘रस्साकस्सी ‘ कैरम ‘लूडो गायन बादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामलाल ने कहा कि समर कैम्प बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों सीखकर दैनिक जीवन में उपयोग कर सकतें हैं । खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खूब मनोरंजन किया उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समर कैम्प प्राइवेट विद्यालयों में होते थे पहली बार सरकारी स्कूल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 ,7, 8 के बच्चो के लिए किया जा रहा है जो बहुत उत्साहवर्धक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ अशोक कुमार सिंह यादव, शिवकुमार प्रजापति ‘ हरिओम तिवारी ‘ संजय कुमार ‘ अपरबल ‘ मंजू देवी विभा देवी ‘ रामकिशुन सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *