श्री श्री अकादमी बीआरबीसीएल के बच्चों का दसवीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन 

Spread the love

औरंगाबाद। बीआरबीसीएल टाउनशिप में स्थित श्री श्री अकादमी के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्वारा घोषित वर्ष 2025 के परीक्षा-परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 10वीं में कुबेर कुमार सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं अवनीश कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा एवं शाम्भवी भारती ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रफुल्ल कुमार 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में चौथे एवं उत्सव राज सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे। इसके साथ ही कक्षा के सभी विद्यार्थी उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) में उत्तीर्ण हुए। अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में श्री श्री अकादमी दसवीं बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ परिणाम के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

बीआरबीसीएल के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अनिरुद्ध सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विद्यालय के बेहतरीन प्रदर्शन हेतु प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *