पीडीडीयू नगर। नगर की विभिन्न जनहित के मांगो तथा पालिका परिषद में स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर क्योंकि पिछले छह महीने में तीन अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है पर कोई स्थाई नहीं रह सका जिसके कारण नगर में विकास के कार्य एवं सफाई कार्य पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, इसके साथ ही जनहित की सोलह मांगों लेकर समाजवादी पार्टी ने धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुसाफिर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार में जिस निकाय में उसका कब्जा नहीं है वहां जानबूझ कर विकास कार्य को बाधित किया जाता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि शहर में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य हैं नालियां बजबजा रहित जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है। धरना को सफल बनाने में सर्वश्री नफीस अहमद जिला महासचिव,सुदामा यादव,चंद्रशेखर यादव, सोनू चौहान,तस्लीम अंसारी,संतोष यादव,राजाराम सोनकर, सुदेशी गुप्ता,मो०आरिफ, कैलाश सिंह यादव इत्यादि लोग शामिल रहे।
स्थाई अधिशासी अधिकारी सहित जनहित के कई मांगों को लेकर सपा का पालिका कार्यालय पर धरना

Leave a Reply