तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट तोड़ा, कार और बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त

Spread the love

चोपन/सोनभद्र(राकेश जायसवाल) चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में जनहित के लिए लगाए गए आरओ वाटर प्लांट को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे प्लांट पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में पास खड़ी एक कार का शीशा टूट गया, जबकि बगल में बनी बाउंड्री वॉल को भी नुकसान पहुंचा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चोपन के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया।स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया और मांग की कि नुकसान की पूरी भरपाई होने तक संबंधित वाहन को न छोड़ा जाए। साथ ही क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *