कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला “समाज सेवा कला सेवा रत्न” सम्मान 

Spread the love

सामाजिक कार्यों के फल स्वरुप हुआ कृष्ण कुमार सैनी का सम्मान 

दौसा, राजस्थान। श्री साहित्य मंडल नाथद्वारा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यकारों को विभिन्न क्षेत्र में उनकी योग्यता अनुसार सैंकड़ों साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है।

साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि दौसा की मारुति कॉलोनी निवासी युवा कवि कृष्ण कुमार सैनी का समाज सेवा एवं सामाजिक कार्यों के फलस्वरूप “समाज सेवा कला सेवा रत्न” से सम्मानित किया गया है। 

डॉ. अंजीव अंजुम ने बताया कि सैनी को सम्मान में दुपट्टा, शोल, माला, प्रसाद , श्री नाथ जी का विग्रह, राजस्थानी पगड़ी, परिचय सहित सम्मान पत्र भी भेंटकर सम्मानित किया गया। कुमार जे संतोष ने बताया कि कवि सैनी को सम्मान मिलने से विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *