पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है – रविन्द्र जायसवाल

Spread the love

*पहड़िया मंडी के सीआरपीएफ कैंप परिसर में जवानों की सुविधा के लिए बाउंड्री वॉल, सड़क निर्माण तथा ओपन जीम लगेंगे*

  वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार को पहड़िया मंडी के 95 बटालियन सी.आर.पी.एफ. परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण का संदेश देते हुए लोगों से कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। क्योंकि यही वृक्ष पर्यावरण के द्योतक है। मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा में सी.आर.पी.एफ.के जवानों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान हमेशा रहा है। जवानों की सुविधा के लिए उन्होंने सी.आर.पी.एफ. परिसर में बाउंड्री वॉल, सड़क निर्माण तथा ओपन जीम लगवाने की भी घोषणा किया। इस अवसर पर कमांडेड राजेश्वर वलापुरकर व सी.आर.पी.एफ के जवान अलावा क्षेत्रीय सभासद एवं अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *