चट्टी बरियातू कोयला परियोजना द्वारा आंगनवाड़ी विद्यालय का पेंटिंग और नवीनीकरण कार्य पूर्ण

Spread the love

हजारीबाग।चट्टी बरियातू कोयला खनन  परियोजना द्वारा शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आंगनवाड़ी विद्यालय का पेंटिंग और नवीनीकरण कार्य पूरा कर उद्घाटन किया गया। यह आंगनवाड़ी छतरा जिला मे तंडवा ब्लॉक के कबरा गाँव मे स्थित है l इस अवसर पर श्रीमती राखी गुप्ता, उपाध्यक्ष, संस्कृति महिला समिति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी l इस कार्य को कंपनी के सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत किया गया।

नवीनीकरण कार्य के बाद, विद्यालय भवन अब बच्चों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक वातावरण प्रदान करेगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से, इस पहल से उनके मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिलेगी। नए और रंगीन कक्षों से बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही, विद्यालय की स्वच्छता और सुरक्षा में भी सुधार होगा, जो बच्चों के स्वास्थ्य को लाभकारी साबित होगा। 

श्रीमती राखी गुप्ता ने कहा कि चट्टी बरियातू कोल परियोजना हमेशा से अपने CSR प्रयासों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। हम विश्वास करते हैं कि इस पहल से बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।

यह कदम चट्टी बरियातू कोल परियोजना की शिक्षा और समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *