तहसील दिवस पर डीएम व एसपी ने की जन-शिकायतों की सुनवाई, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र, दुद्धी। तहसील दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तहसील दुद्धी में जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से जन-शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निष्पक्ष, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम समन्वय बनाकर कार्रवाई करे, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा तहसील ओबरा में, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा तहसील सदर में तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा तहसील दुद्धी में जन-समस्याओं की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *