एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर श्रमदान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान हर दिन नई गति पकड़ रहा है और इस मुहिम में एनटीपीसी विन्ध्याचल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यहां चलाए जा रहे प्रभावशाली अभियानों ने न केवल समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित किया, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी को भी मजबूती से स्थापित किया है। इसी क्रम मे एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अवसर पर श्रमदान एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
इस पहल का नेतृत्व ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विन्ध्याचल) ने किया। इस अवसर पर  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  डी.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (प्रचालन),  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस व एडीएम) और  राकेश अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन (विन्ध्याचल) उपस्थित रहे। साथ ही  ज्ञान सिंह भाटी और  भास्कर चौधरी (सहायक कमांडेंट्स, सीआईएसएफ) एवं उनकी टीम की सक्रिय भागीदारी ने इस सामूहिक संकल्प को और भी मजबूती प्रदान की।

एकजुटता और उद्देश्य की भावना के साथ, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, सीआईएसएफ कर्मियों, यूनियन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने अनुबंधित हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ मिलकर विंध्य चिकित्सालय परिसर की सफाई में श्रमदान किया। यह श्रमदान स्वच्छता के प्रति न केवल प्रत्यक्ष प्रतिबद्धता दर्शाता है, बल्कि उन कर्मचारियों के प्रति सम्मान भी व्यक्त करता है जो प्रतिदिन पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन टीम ने उनके समर्पण और सेवा की सराहना करते हुए उन्हें हाइजीन किट भेंट कर सम्मानित भी किया, जो परियोजना की समावेशिता और आभार की संस्कृति को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत जिम्मेदारी के संदेश को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए एक सिग्नेचर अभियान भी आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने एक स्वच्छ और हरित भारत के लिए अपनी प्रतिबद्धता को हस्ताक्षर कर व्यक्त किया, जो सामाजिक बदलाव में व्यक्तिगत योगदान की शक्ति का प्रतीक है।
इन प्रभावशाली प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना स्वच्छता, समावेशिता और स्थिरता के मूल्यों को लगातार बढ़ावा दे रहा है और सामुदायिक भागीदारी से पर्यावरणीय कार्रवाई का आदर्श स्थापित कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *