एनटीपीसी मौदा ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Spread the love

नागपुर। एनटीपीसी मौदा ने 21 जून 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक प्रातःकालीन योग एवं ध्यान सत्र के साथ मनाया। यह सत्र “आर्ट ऑफ लिविंग” के प्रशिक्षक कौस्तुभ आचार्य द्वारा आयोजित किया गया, जिन्होंने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को योगासन की विभिन्न श्रृंखलाओं के साथ-साथ सरल ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया, जिससे आंतरिक शांति एवं संतुलन को सुदृढ़ किया जा सके।

प्रातःकालीन योग सत्र में  हिम्मत सिंह चौहान, परियोजना प्रमुख, जीएम (ओएंडएम), जीएम (प्रोजेक्ट), जीएम (सीओई), जीएम (सीओई-एचआर-ईआर), जीएम (सेफ्टी), विभाग प्रमुखों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभा को संबोधित करते हुए  हिम्मत सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की शुभकामनाएं दीं एवं सत्र का मार्गदर्शन करने के लिए  कौस्तुभ आचार्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग को स्वस्थ मन और शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाएं और समग्र रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *