एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत, नवानगर में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में गत गुरुवार को एनसीएल की निगाही परियोजना ने वार्ड क्रमांक 24, नवानगर में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों के सामान्य स्वास्थ्य का परीक्षण किया एवं उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

NTPC

इसके अतिरिक्त इस दौरान उपस्थित लोगों की टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर जांच की गयी एवं उन्हें टी.बी. लक्षणों की पहचान एवं उपचार, समय पर जांच के लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया ।
गौरतलब है कि एनसीएल, अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहता है ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *