हंस कम्युनिटी वेलनेस प्रोग्राम के तहत मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Spread the love

 विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलो का हुआ आयोजन

म्योरपुर(सोनभद्र) स्थानीय विकास खंड अंतर्गत गोविंदपुर स्थित शिक्षा निकेतन प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हंस कम्युनिटी वेलनेस प्रोग्राम के तहत राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर के किया।अपने संबोधन में  प्रमुख ने कहा की सभी बच्चों को अपने जीवन में स्वामी विवेकानन्द के जीवन मूल्यों को अपने अंदर लाए और अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर के आगे बढ़े जिसके की लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

 हंस फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर कुशल त्रिपाठी ने कहा की यह एक उत्तराखंड की फाउंडेशन है जो की युवा दिवस के अवसर पे ये कार्यक्रम करा रहा है इस संस्था द्वारा दुरूह क्षेत्रों में हंस मोबाइल यूनिट के द्वारा लोगो का निःशुल्क उपचार किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया उसके बात विभिन्न प्रकार के खेल बालक और बालिकाओं का अलग अलग कराया गया जिसमे कुर्सी दौड़, कबड्डी अंत्याक्षरी, भाषण प्रतियोगिता और क्रमश 100 मीटर और 200 मीटर का दौड़ कराया गया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभाग किए गए सभी बच्चों को को पुरुस्कृत कर के किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार शर्मा और यश्वी पांडे के द्वारा किया गया।
    इस दौरान आश्रम के प्रबंधक विमल सिंह, प्रधानाचार्या इंदुबाला सिंह,हंस मोबाइल यूनिट की टीम, डॉ संजीव बिंद, अभिषेक पांडे, स्कूल के स्टाफ विजय कुमार, नेहा, सर्वजीत सिंह, कमलेश सिंह, देवकुमारी, रेफरी की भूमिका में जितेंद्र और बृजेश, राम सिंह, केवला प्रसाद समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *