चाइनीज मंझे से नगर पालिका परिषद का संविदाकर्मी घायल

Spread the love

डीडीयू नगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद में लैब टेक्नीशियन के पद पर संविदा पर कार्यरत महेंद्र पाल नामक एक कर्मचारी गुरुवार प्रातः वाराणसी से पीडीडीयू नगर आने के दौरान पड़ाव के समीप चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मंझे से उसके आंख व नाक के ऊपर भौं के पास लगभग 5 इंच लंबाई में गहरा घाव हो गया। यह तो संयोग अच्छा था कि आंख बच गई वरना जीवन भर के लिए अंधे हो जाते। आसपास के लोगों ने रामनगर स्थित अस्पताल पहुंचाया जहाँ उन्हें दुल्हीपुर स्थित सेंट्रल काउंसिल नीमा के सहायक सचिव डॉ ओ पी सिंह के पुत्र डॉ अंकित सिंह तथा डॉ प्रेक्षक ने उसका ईलाज किया। इस बाबत डॉ अंकित ने बताया घाव गहरा है। इन्हें पूर्ण रूप से ठीक होने में लगभग 15 दिन लगेंगे। एक दर्जन के करीब टांके लगे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति थी है।उन्होंने लोगों से चाइनीज मंझा इस्तेमाल न करने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *