महाकुम्भ स्नान कर प्रफुल्लित हो गये वृद्धाश्रम के सम्वासी, चेहरे पर रहा खुशी का भाव 

Spread the love

चन्दौली/ जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि निदेशक, समाज कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा पत्र जारी कर निर्देशित किया गया था कि जनपद में वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध संवासियों को प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान और तीर्थाटन कराने का समुचित प्रबंध किया जाय जिसके अनुपालन में दिनांक 20 फरवरी को जनपद चन्दौली में संचालित वृद्धाश्रम में निवासरत 25 वृद्ध संवासियों को वाहन की व्यवस्था कर प्रयागराज महाकुम्भ में तीर्थाटन कराने हेतु ले जाया गया तथा सभी संवासियों को महाकुम्भ में स्नान कराते हुए सकुशल वृद्धाश्रम चन्दौली में वापस लाया गया। इस पुण्य कार्य के लिए वृद्धजनों ने सरकार और स्थानीय अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *