बिलासपुर। जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी कोलडैम द्वारा दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शैक्षिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से “पढ़ाई विथ एआई” पहल का शुभारंभ किया गया।

इस पहल का उद्घाटन मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 5 फ़रवरी 2026 को अपने बिलासपुर दौरे के दौरान किया गया। इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री (उच्च एवं प्रारंभिक),हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर, नगर एवं ग्रामीण योजना, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर, एसपी संदीप धवल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी कोलडैम मंगला हरींद्रन सहित एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में परिकल्पित “पढ़ाई विथ एआई” हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके अंतर्गत बिलासपुर ज़िले के 7 सरकारी विद्यालयों के 330 विद्यार्थियों को डिजिटल लाइव कक्षाओं के माध्यम से JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु शैक्षणिक सहयोग एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यह ऑनलाइन कक्षाएँ फिलो एडटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित की जाएंगी।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को आठ प्रमुख सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। प्रत्येक विद्यालय में सिलेबस को समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु two-way interactive digital live classes आयोजित की जाएंगी। साथ ही, प्रत्येक विषय के रिविज़न एवं प्रश्न अभ्यास के लिए साप्ताहिक reinforcement classes भी संचालित की जाएंगी।
हर विद्यार्थी को FILO ऐप का एक्सेस प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वह किसी भी समय मात्र 60 सेकंड में एक लाइव शिक्षक से जुड़ सकता है। इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को संपूर्ण अध्ययन सामग्री के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु Super 30 बैचेस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
जो विद्यार्थी पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं, उनके लिए personal counselling एवं individual academic support की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, नियमित periodic assessments के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का निरंतर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
