पिपरी (सोनभद्र)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय से मंगलवार को पत्रकारों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। पत्रकार दीपु तिवारी, अशोक सिंह एवं आशीष ने क्षेत्राधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर हर्ष पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटना में उनके गले और सीने में गंभीर चोटें आई हैं तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद क्षेत्राधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पिपरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
पत्रकारों ने सड़क दुर्घटना में घायल पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी से की मुलाकात

Leave a Reply