अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

लखनऊ / एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय, लखनऊ में 11वां अंतर्राष्ट्रीय। योग दिवस 21 जून, 2025 को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम था – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एन. एस. राव , क्षेत्रीय क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती विजया राव, अध्यक्ष – उत्तरा क्लब; समीरन सिन्हा रे, क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन); विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उत्तरा क्लब के सदस्यगण भी इस अवसर पर मौजूद थे। योग दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारियों ने राव के नेतृत्व में आयोजित योग सत्र में भाग लिया। यह सत्र योग गुरु जय प्रकाश दुबे द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार संचालित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राव ने कहा, “योग को हमारे माननीय प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। अब इसे जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम हेतु एक प्रभावी उपाय के रूप में देखा जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “योग से दिन की सकारात्मक शुरुआत होती है, यह शरीर और मन दोनों को ऊर्जावान बनाता है तथा संपूर्ण स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। यह एक ऐसा अनुशासन है जिसे व्यक्ति अपनी उम्र और लचीलेपन के अनुसार अपना सकता है।”

अंत में राव ने कर्मचारियों की उत्साही भागीदारी की सराहना की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मानव संसाधन विभाग की प्रशंसा की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *