आईटीआई रायबरेली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 

Spread the love

 रायबरेली  । आईटीआई मे 11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को प्रातः इकाई प्रमुख महोदय के आवास प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक/आचार्य रामशंकर जी ने योग के विभिन्न विधाओं और आयामों को बहुत ही सुन्दर, सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। आज के आयोजन में इकाई प्रमुख  ने प्रांगण में उपस्थित सभी योग प्रेमियों को सर्वप्रथम योग संकल्प दिलाया जिसको सभी ने दोहराकर आत्मसात करने का निश्चय किया।

इस योगाभ्यास प्रांगण में इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख, उप – महाप्रबंधक मानव संसाधन ए. एन. सिंह, उप – महाप्रबंधक – कार्य एवं संयंत्र किशोर कुमार, उप – महाप्रबंधक – वित्त रजनीश भटनागर, मुख्य प्रबंधक – सिविल एवं केंद्रीय सेवाएं नरेंद्र कुमार शर्मा, प्रबंधक – नगर प्रशासन भोला नाथ मिश्रा, उप – प्रबंधक (विधि) बी एस सचान, उप प्रबंधक – सतर्कता वी डी मिश्रा, सहायक प्रबंधक राजेंद्र सिंह सेंगर, प्रेमशंकर पांडेय, कुलभूषण शुक्ला, एवं राजनरायन, रामलखन वर्मा, संस्थान में कार्यरत सुरक्षा प्रहरी, सहायक समादेष्टा एस एन पाण्डेय,  हरीश गुप्ता और अन्य समस्त उपस्थित रहे। लगभग ०१ घंटे तक योगाभ्यास के बाद समापन ” शांति पाठ ” के साथ , ” वन्दे मातरम ” और ” भारत माता की जय ” के  तीव्र उदघोष के साथ हुआ । इस पूरे आयोजन को इकाई जनसंपर्क अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी शिव कुमार सिंह ने अत्यंत ही कुशलतापूर्वक तरीके से संपन्न कराया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *