हिण्‍डालको प्राइमरी स्‍कूल यूनिट -2, रेणुकूट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

Spread the love

, रेणुकूट। हिण्‍डालको प्राइमरी स्‍कूल यूनिट -2, रेणुकूट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावकगण तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की योग प्रशिक्षिका द्वारा विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ताड़ासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि प्रमुख रहे। सभी प्रतिभागियों ने इन योग क्रियाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।“योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक विकास का मार्ग भी है।” इस प्रेरक वाक्‍य को आत्‍मसात करते हुए, छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया।  इस प्रकार योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *