आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वाधान में  21 वां तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

म्योरपुर/सोनभद्र। खेल मैदान पर सोमवार को तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दुद्धी विधायक प्रतिनिधि निरेंद्र प्रताप सिंह एवं म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पन्नालाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से मा भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर  21वा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
   ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल एव दीपक सिंह ने सयुक्त रूप से तास किया अपने सम्बोधन मे राम देव तिवारी ने कहा की खेल से आपसी भाई चारा बढ़ती है एव शारीरिक विकास होता है दीपक सिंह ने कहा की इस छोटे से गाँव मे इतना ऊर्जा के साथ इतना सुन्दर बॉलीबोल प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श बॉलीबोल क्लब के तत्वाधान हो रहा है इसके लिए मै आयोजन समिति को धन्यवाद देता हु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संगीता गणेश जायसवाल ने कहा खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दिया जायेगा।

NTPC

अवध नारायण यादव विधानसभा अध्यक्ष सपा ने कहा की म्योरपुर मे ब्लाक मुख्यालय है इस प्रकार के खेल समय समय पर होने चाहिए खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए जरूरी है ऐसा आयोजन होता रहे मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक प्रतिनिधि निरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की वॉलीबॉल खेल का शुरुआत 1895 ई. को हुआ था यह खेल 1964 ई मे ओलम्पिक में शामिल किया गया था।
   उन्होंने कहा प्रतिभा गाँव मे ही है जरूरत है उन्हें निखारने की गाँव से ही निकल कर बच्चे जिला स्तर राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर खेल सकते है कहा की हेल्थ इज वेल्थ स्वास्थ्य मनुष्य ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है ।खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खेल सामग्री के अभाव में आगे नहीं खेल पाते हैं ऐसा नहीं होने दिया जाएगा हर संभव उनकी मदद की जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने खेल मैदान में एक हाल निर्माण एवं एक हाई मार्क्स लाइट की मांग की जिसे सुन आश्वासन दिया जल्द ही आपकी मांगों को पूरा किया जायेगा।

  इस मौके पर जीतेन्द्र गुप्ता, पंकज सिंह, रामपुजन यादव, ऋतुराज सिंह, ऋतिक केशरी, मंपत्री आदित्य प्रकाश, आकाश केशरी, सुधांशु जायसवाल, मनोज अग्रहरी, अजय अग्रहरी, दीपू जायसवाल, मनीष, बृजबिहारी, सुमेर सिंह वईके घाघरी जोन अध्यक्ष, हृदय नरायण सिंह गोड़, मान सिंह गोड़ शिवम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *