इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव कनेहटी में  किसान चौपाल लगाया

Spread the love

प्रयागराज । इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव कनेहटी में जाकर किसान चौपाल लगाया  जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया। टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने किसानों से वार्ता की तथा कहा कि नैनो उर्वरक फसल की पैदावार बढ़ाने में सहायक है अतः इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अपने जमीन एक हिस्से में नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी का अवश्य प्रयोग करें तथा अंतर देखे। उन्होने  कहा कि आप सभी किसान इसका प्रयोग करें और यदि कोई समस्या हो तो हमारी टीम से सम्पर्क करें, हम तुरंत मदद मुहैया करवायेंगे। इस वर्ष इफको की तरफ से निःशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराने की घोषणा की ।नैनो उर्वरक के बारे में जागरूकता अति आवश्यक है। चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति उत्साह दिखाया।  इस दौरान ग्राम कनेहटी के ग्राम प्रधान अविनाश कुमार पटेल, हरीश गुप्ता,कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिशचन्द्र, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, राजेश सिंह किसान राम मूरत पटेल,शिवम पटेल, तेज प्रताप मौजूद रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *