हिन्दी पत्रकारिता दिवस भाषा,मेल व लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है- अजय विक्रम सिंह

Spread the love

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं पत्रकारो को किया गया सम्मानित

अनपरा, सोनभद्र | हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सायं अनपरा में एक भव्य संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के समर्पित और जागरूक मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने हिन्दी पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, बदलते परिदृश्य और डिजिटल युग में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी पत्रकारिता को निष्पक्षता, सटीकता और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य करते रहना होगा।हिन्दी पत्रकारिता दिवस हमें याद दिलाता है कि भाषा, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता का मेल लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनपरा कोतवाली प्रभारी एस पी वर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा की।इस अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, पत्रकारिता विभाग के शोध छात्र  रंजीत कुमार राय ने अपने संबोधन में पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग के बीच के अंतर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “पत्रकार के रूप में वर्तमान समय में एक बड़ी ज़िम्मेदारी है कि अपनी लेखनी से खोई हुई पुरानी साख और विश्वास को पुनः प्राप्त किया जाए।

इस गरिमामय समारोह में स्थानीय पत्रकारों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पत्रकारों, शिक्षाविदों तथा छात्रों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन ऊर्जांचल  प्रेस क्लब अनपरा के अध्यक्ष आर.पी. सिंह ने कहा आज निष्पक्ष, सटीक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। अंत में ऊर्जांचल प्रेस क्लब के आयोजक मंडल की ओर से आभार रंग बहादुर यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन विक्रम सिंह सोढ़ी द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्यरूप से  पत्रकार उमेश सिंह ,रोशन शर्मा गजेंद्र गुप्ता ,नौशाद अंसारी, अशोक गोयल, संतोष सोनी, विजय विश्वकर्मा, संजय सिंह पन्ना,राघवेंद्र सिंह,अरमान खान, वैभव सिंह, पवन यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *