एनटीपीसी सिम्हाद्री में बालिका सशक्तिकरण मिशन-2025 का भव्य उद्घाटन

Spread the love

विशाखापत्तनम,  । एनटीपीसी सिम्हाद्री द्वारा सकुंतलम परिसर में बालिका सशक्तिकरण मिशन-2025 (GEM-2025) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत की। यह चार सप्ताह की आवासीय कार्यशाला है, जो एनटीपीसी की एक प्रमुख सीएसआर पहल है। इसका उद्देश्य हाल ही में कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुकी आस-पास के सरकारी स्कूलों की 120 बालिकाओं को समग्र शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है।

समारोह की मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश की  गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती वंगलपुडी अनिता रहीं। उन्होंने  पचकारला रमेश बाबू (माननीय विधायक, पेंडुर्थी) और  समीर शर्मा (कार्यकारी निदेशक, एचओपी-सिम्हाद्री) के साथ मिलकर तेलुगु में प्रकाशित GEM कॉमिक बुक का अनावरण किया, जो साहस और नेतृत्व की कहानियों से प्रेरित है।

GEM कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को अंग्रेज़ी, तेलुगु, गणित और पर्यावरण विज्ञान की शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल, संगीत, कंप्यूटर साक्षरता और नागरिक सुरक्षा जैसे सह-पाठ्यक्रम विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अपने संबोधन में श्रीमती अनिता ने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास और जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं,  समीर शर्मा ने कार्यक्रम की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित किया और प्रतिभागी बालिकाओं के माता-पिता को उनके समर्थन के लिए बधाई दी। यह पहल इस विश्वास पर आधारित है कि जब लड़कियाँ शिक्षित और सशक्त होती हैं, तो वे अपने परिवारों और समाज को आगे ले जाने में अग्रणी भूमिका निभाती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *