एनटीपीसी सिंगरौली में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

सोनभद्र।एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन शक्तिनगर में दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया जिसमें एनटीपीसी सिंगरौली के परिसर में स्थित समस्त विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित हुए एवं सभी ने सीआईएसएफ जवानों के साथ कदमताल कर मनमोहक परेड की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  राजीव अकोटकर ने अपने महान राष्ट्र ध्वज को नमन किया तथा भारत की आज़ादी में राष्ट्र नायकों के अतुलनीय योगदान से प्रेरणा ग्रहण करते हुए उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते रहें। उन्होंने एनटीपीसी कर्मी सहित आम जनता को भी सिंगरौली परियोजना में सार्थक सहयोग एवं समर्पित भाव से ऊर्जा उत्पादन में योगदान प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में उपस्थित जनों के समक्ष राष्ट्रीय पर्व की महत्ता को रेखांकित किया एवं उन्हें एनटीपीसी की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। तदुपरांत बाल भवन, डॉ अंबेडकर स्कूल, विवेकानंद स्कूल, जीआईसी स्कूल एवं सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर परियोजना में कार्यरत कर्मठ कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मी, संविदाकर्मी तथा अन्य सहयोगी जनों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा संजीवनी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के प्लांट सेवा भवन पार्क, प्रशासनिक भवन, टाइनि टोट्स स्कूल, मनोरंजन केंद्र, अंबेडकर विद्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में  जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  गोपाल दत्त, कमांडेंट, (सीआईएसएफ़),  सिद्धार्थ मण्डल (विभागाध्यक्ष मानव संसाधन), श्रीमती पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, वनिता समाज की अन्य सदस्याएँ, मीडिया बंधु, विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मी तथा आम जनों ने परिवार सहित सम्मिलित होकर राष्ट्रीय पर्व के उत्सव को मनाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *