एनसीएल परिवार की गृहणियों हेतु प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

 सिंगरौली/सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की ब्लॉक-बी एवं ककरी परियोजना में एनसीएल परिवार की गृहणियों को प्राथमिक उपचार कर्ता बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक (उत्पादन) टीएस टू सीएमडी, दीपक सक्सेना, महाप्रबन्धक (ककरी), राजेंद्र वर्मा, कल्याणी महिला समिति अध्यक्षा, एकता महिला समिति की कार्यकारी अध्यक्षा, परियोजना अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) एवं परियोजना जेसीसी सदस्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  


  इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परियोजनाओं से चिकित्सा अधिकारी एवं टीम ने गृहिणियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने पर उपचार, जलने और चोटों का उपचार, रक्तचाप और मानव शरीर को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में गहन जानकारी दी गयी।
  गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजनाएं एवं इकाइयों में 14000 से अधिक कर्मियों के परिवारों व गृहिणियों तक प्राथमिक चिकित्सा को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।एनसीएल की सभी  इकाइयों में भी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना के द्वारा अभी तक कुल 46 प्रतिभागियों एवं ककरी परियोजना द्वारा अभी तक 35 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *