ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन व सुरक्षा के 8 वर्ष पूरे होने पर प्रेसवार्ता कर गिनाई उपलब्धियां 

Spread the love

प्रेसवार्ता में मंत्री ने उत्तर प्रदेश उत्कर्ष के 8 वर्ष पुस्तकों का किया विमोचन

लखनऊ/जौनपुर/ उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को अपने प्रभार जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस वार्ता कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश एवं प्रदेश में स्थिर शासन का स्वर्णिम काल चल रहा है, यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं सुरक्षा के 8 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उत्तर प्रदेश में उत्कर्ष एवं अंत्योदय से समृद्धि, संपन्नता से गरीब कल्याण, नारी सम्मान, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन, उन्नत कृषि,  समृद्ध किसान, युवाओं की प्रगति और प्रतिष्ठा, सेवा, सुशासन और सुरक्षा, विरासत के साथ विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, स्मार्ट एवं वैश्विक नगर, नगरीय कायाकल्प, बेमिसाल बिजली एवं सर्वत्र विद्युतीकरण, अपराध पर नियंत्रण एवं माफियाओं से मुक्ति के साथ सबका साथ सबका विकास को लेकर 8 वर्ष पूर्ण हुए है। अब उत्तर प्रदेश एक सशक्त और उत्तम प्रदेश बन चुका है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ रोड कनेक्टिविटी, एयर व रेल कनेक्टिविटी पर कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रतिबद्ध है की विरासत के साथ विकास हो और इसी के लिए कार्य कर रही है। अभी महाकुंभ 2025 में दुनिया भर से 66 करोड़ से अधिक लोग आए और वहां की व्यवस्था पूरी तरह से दिव्य और भव्य रूप से बनी रही, जिसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हुई। वहां पर शिवालय पार्क नाम का एक नया तीर्थ भी बनाया गया है जो की बहुत ही दर्शनीय है। संगम त्रिवेणी क्षेत्र का विकास के साथ लेटी हुए हनुमान जी का आश्रम, महर्षि भारद्वाज ऋषि आश्रम, अक्षय वट, श्रृंगवेरपुर आदि उपतीर्थों का विकास किया गया, जहां पर पूर्व की सरकारों ने विगत 75 वर्षों में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाया था। इसके साथ ही प्रयागराज से विंध्याचल और काशी, प्रयागराज से अयोध्या गोरखपुर, प्रयागराज से लखनऊ नैमिषारण्य, प्रयागराज से चित्रकूट प्रयागराज से मथुरा वृंदावन होते हुए पांच धार्मिक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की एक नई पहचान बनी है, अब हमारा प्रदेश गुंडों, माफियाओं, अराजकतत्वों के नाम से नहीं जाना जाता है बल्कि देश में सबसे ज्यादा विकास करने वाले राज्य के रूप में पहचान बनी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *