बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी एवं ड्रेनों के पुनर्स्थापना/ सिल्ट सफाई के कार्यों विषयक डीएम ने की बैठक

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी एवं ड्रेनों के पुनर्स्थापना/ सिल्ट सफाई के कार्यों विषयक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मोटर बोट को मरम्मत कराकर अपर मुख्य अधिकारी या पुलिस चौकी सीतामढ़ी को सुपुर्द करने का निर्देश दिया जिससे मोटर बोट की क्रियाशीलता सक्रिय बनी रहे। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में निचले क्षेत्रों के हैंडपंपों की मरम्मत कराते हुए क्षेत्र के सभी शौचालयों की क्रिया शीलता सक्रिय रखें। बाढ़ समय में मौसमी महामारी के दृष्टिगत सीएमओ को ब्लीचिंग पाउडर एवं अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। वर्षा ऋतु के पहले मोरवा व वरुणा नदी के जीर्णोधार पर बल दिया।

नोडल अधिकारी कुवर वीरेंद्र मौर्य एवं समन्वय अधिकारी/ अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर नहर प्रखंड सुधीर कुमार पाल ने बाढ़ पूर्व तैयारी 2025 के संदर्भ में अवगत कराया कि विगत वर्षों के आधार पर प्रभावित होने वाले ग्रामों की संख्या 212, बाढ़ चौकियां 22, बाढ़ राहत शिविर 22 ,बाढ़ चौकी से संबंध ग्राम212,  40 छोटी नाव, 15 बड़ी नाव, 10 मझौली नाव, सरकारी नाव 01, मोटर बोट तीन, आबादी ग्राम में गोताखोर 13 ,बाढ कंट्रोल रूम नंबर 05414 250223 ,250 308 है।
जनपद भदोही वर्ष 1978 एवं 1982 में बाढ़ से प्रभावित हुआ। जनपद के सीतामढ़ी स्थित सीडब्लूसी गंगा गेज आंकड़ो के अनुसार जनपद में गंगा नदी का चेतावनी जनपद के अधिकांश भाग में गंगा का बैंक एच०एफ०एल० से उपर है, परन्तु डीघ एवं औराई ब्लाक के कुछ ग्राम जो बिल्कुल गंगा नदी से सटे है,एच एफ एल से नीचे होने के कारण बाढ़ से प्रभावित होते है। जनपद की अन्य नदियां वरूणा एवं मोरवा है, जो अत्यधिक वर्षा एवं गंगा के बैकफलों होने पर निम्न लेबल पर स्थित ग्राम जल जमाव से प्रभावित होते है।

जिला स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05414-250223, व 05414-250308 हैं। बाढ़ की निगरानी के लिये 22 बाढ़ चौकियां स्थापित एवं सक्रिय किये जाते है। बाढ़ चौकियों की संख्या तहसील ज्ञानपुर में 12 व तहसील भदोही में 06 व तहसील औराई में 04 इस प्रकार कुल 22 बाढ़ चौकियों को स्थापित किया जाता है। बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों के लिये 22 बाढ़ शरणालय स्थापित किये जाते है। जनपद में कुल 212 (तहसील ज्ञानपुर-139 ग्राम, तहसील औराई-37, एवं तहसील भदोही-36) बाढ़ संवेदनशील ग्राम है। राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिये कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, बाढ़ खण्ड कार्यालय में तथा जनपद की तीनों तहसीलों में बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम स्थापित एवं संचालित किये जाते है। सभी नियंत्रण कक्षो में 24 घन्टे कार्मिकों की ड्यूटी लगायी जाती है। सभी हेल्प लाइन नम्बरों का जनसामान्य में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाता है। तटबंधों की सुरक्षा एवं निगरानी के लिये बन्धी प्रखण्ड की टीमें लगी रहती है। तटबंधों की सघन मानीटरिंग भी की जाती है।

जिला अस्पताल सहित समस्त सीएचसी / पीएचसी पर डाक्टरों की तैनाती है एवं एन्टी स्नैक वेनम सहित अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाती है।
संभावित बाढ़ से बचाव के लिये जनसामान्य के लिये एडवाइजरी जारी की गयी है तथा राहत आयुक्त कार्यालय / मौसम विभाग से प्राप्त होने वाले अलर्ट का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के साथ तद्‌नुसार तैयारियां भी सुनिश्चित करायी जाती है। गंगा नदी का चेतवानी बिन्दु 80.20 व खतरे का निशान बिन्दु 81.20 है।

वर्ष 2023 व वर्ष 2024 में जनपद भदोही में बाढ़ का प्रभाव नहीं था। वर्ष 2022 में जनपद भदोही में बाढ़ से 06 गांव (इटहरा, धनतुलसी, डीघ, लखनपुर भदरांव, मवैयाथानसिंह, छेछुआ,) आंशिक रूप से प्रभावित हुये थे। प्रभावित व्यक्तियों को कुल 75 पैकेट खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया था। बैठक में बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने पर अपर मुख्य अधिकारी को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बाढ़ से संबंधित जल पुलिस, गोताखोर टीम, एसडीआरएफ की रिपोर्ट सहित पूर्व वर्षों में किए गए प्रयासों तथा वर्ष 2025 में की जाने वाले कार्यों की बिंदुवार विवरण से अवगत कराया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी , मुख्य चिकित्सा डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव, अरुण गिरी व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित कार्यों की अध्ययन अद्यतन जानकारी दी गई। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *