डीएम ने दुद्धी ब्लॉक का किया निरीक्षण,बीडीओ को दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र। शनिवार को सोनभद्र जिलाधिकारी बीएन सिंह दुद्धी क्षेत्र के दौरे पर रहे, उन्होंने तहसील समाधान दिवस की सुनवाई के बाद दुद्धी ब्लॉक का गहनता से निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय पहुंचकर प्रगति की जानकारी ली, इसके ब्लॉक मे पॉवर सप्लाई के लिए लगे सोलर पैनल सिस्टम के बैटरी कक्ष का निरीक्षण किया।

NTPC

  इस दौरान उन्होंने आवश्यकता से अधिक बैटरी लगे होने की जानकारी ली, इसके बाद बीडीओ आवास, तथा एसआइआर मैपिंग सुनवाई कक्ष, मनरेगा सेल, लेखाकार कक्ष मे फाइल निकलवाकर देखा और आवश्यक दस्तावेज की बारे मे पूछताछ किया। मनरेगा मे मानव कार्य दिवस की कम प्रगति और जॉब कार्ड केवाईसी बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *