जिलाधिकारी ने दुद्धी एसडीएम कार्यालय का किया निरीक्षण

पेशकार को लगाई फटकार फाइलों को सुसज्जित ढंग से रखने के दिए निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र बी. एन. सिंह ने शनिवार को दुद्धी तहसील स्थित एसडीएम न्यायालयों एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने स्टेनो कार्यालय का निरीक्षण किया और वहाँ से जारी होने वाले पत्रों एवं दस्तावेजों की जानकारी लिया, इसके बाद एसडीएम न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेशकार राकेश कुमार नवीन से एसडीएम कोर्ट मे चलने वालों मुकदमों के बारे मे जानकारी ली और कहा कि प्रतिदिन फाइल अपडेट होना चाहिए और क्या कार्यवाही हुई उसको अंकित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस दिन पीओ नही बैठ पाते हैं उस दिन की भी स्थिति लिखकर मुकदमे मे उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर करवाए जाएं। इसके बाद अहलमद कक्ष का निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायिक न्यायालय का निरीक्षण करते हुए पेशकार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मुकदमों की प्रतिदिन सुनवाई हो ताकि निस्तारण तय समय सीमा के अंदर किया जा सके। अंत मे उन्होंने तहसील मे चल रहे एसआइआर प्रगति की जानकारी ली और मैपिंग से छूटे मतदाताओं की प्रगति और सुनवाई तथा निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *