जिलाधिकारी औरैया का GEM बालिकाओं के साथ संवाद

Spread the love

औरैया। 9 जून, 2025 को जिलाधिकारी औरैया, डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी (आईएएस) का आगमन एनटीपीसी औरैया परियोजना में हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने योग एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

कुछ बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्होंने क्या-क्या नया सीखा। जिलाधिकारी महोदय ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये बालिकाएँ नन्हीं कलियाँ हैं, जिनके भीतर ज्ञान का दीपक जलाने का कार्य एनटीपीसी औरैया कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। साथ ही उन्होंनें यह भी कहा कि एनटीपीसी औरैया ने ग्रामीण बालिकाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सपनों की उड़ान भरने तथा अपनी अभीलाषाओं को पूर्ण करने हेतु बालीका सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से जो मंच प्रदान किया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने बालिकाओं को ऊँचे सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया) श्री शुभाशीष गुहा, अपर महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) वेदप्रकाश पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ। संदीप कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तन्मय दत्ता, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, जागृति महिला मंडल की समिति-सदस्याएँ, GEM फैकल्टी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं 40 बालिकाएँ उपस्थित रहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *