डाला गजराजनगर मार्ग पर अतिक्रमण से निर्माण कार्य बाधित

Spread the love

डाला, सोनभद्र(राकेश जायसवाल)-जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे डाला गजराजनगर मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। सड़क के दोनों ओर प्रस्तावित पटरियों के लिए कई स्थानों पर खुदाई तक नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण की शिकायत पर अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ने सेक्टर-बी चौराहा से UltraTech Cement रेलवे क्रासिंग तक मार्ग की नापी कराई, जिसमें सड़क की चौड़ाई 10 से 12 मीटर ही पाई गई, जबकि राजस्व अभिलेखों में इसकी चौड़ाई 25 से 30 मीटर दर्ज है।अवर अभियंता ने बताया कि 7 मीटर चौड़ी सड़क और दोनों ओर 3-3 मीटर पटरियों का निर्माण प्रस्तावित है। अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया जा रहा है और स्वयं अतिक्रमण न हटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मार्ग का निर्माण पांच माह में पूरा किया जाना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *