चन्दौली। मुगलसराय कांग्रेस जनों ने भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देश पर पूरे प्रदेश में निकाली जाने वाली धन्यवाद यात्रा* के क्रम में विधानसभा मुगलसराय में “धन्यवाद यात्रा” शहर मुगलसराय के कालीमहाल चौराहा स्थित राजीव गांधी पार्क से शुरु होकर कालीमहाल, कसाब महाल, ईस्टर्न बाजार ,रजत जंयती मार्ग होते जी•टी•रोड मुगलसराय लालबहादुर शास्त्री पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। इसी के अनुरूप लोकसभा क्षेत्र चंदौली से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार बिरेंद्र सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा हम सभी को पुरा विश्वास था कि उत्तर प्रदेश में इस बार चौंकाने वाले परिणाम आएंगे एवं इंडिया गठबंधन यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भरपूर आशीर्वाद एवं समर्थन देने के लिए यूपी की जनता का हृदय से आभार। पूरे देश में यूपी से पहले चरण के मतदान से ही एक मैसेज गया कि इस सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति के विरुद्ध लड़ा जा सकता है। यूपी से पहले चरण में जो लहर शुरू हुआ वो पूरे देश में पहुंची।
यूपी में इंडिया गठबंधन की 43 सीटें आना दिखाता है कि जनता के अंदर ये अहसास था कि भाजपा ने भ्रमित कर वोट लिए और सरकार बनाई। लगता है कि एक तरह के प्रायश्चित के तौर पर जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है।
कहा 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किया। प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले भाजपा शब्द से ज्यादा सुनाई और दिखाई दिए। यहां तक की सांसद प्रत्याशियों को बायपास कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला। चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने संसद में अपने नेतृत्व में भाजपा के 370 और एनडीए के 400 सीटें पार करने का दावा किया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो भाजपा को 370 सीटें मिल पाएंगी और ना ही एनडीए को 400 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है।
हम सभी कांग्रेस व इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने पूरे जी जान से मेहनत की एवं आपसी मतभेदों को भुलाकर इंडिया गठबंधन को भी मजबूत किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मधु राय,भवानी शरण सिंह, प्रदीप मिश्रा,बृजेश गुप्ता,नेहाल अख्तर,मुजाहिद अख्तर,दशरथ चौहान,सतपाल सिंह,विजय गुप्ता, राकेश सिंह,संजय मिश्रा,हम्मीर शाह,संतोष तिवारी, किरन श्रीवास्तव,ट्रिजा एलियट,मृत्युंजय शर्मा,फैयाज अंसारी,रामसेवक पटेल,राकेश पासवान,अनवर सादात, मो•नईम,कन्हैया केसरी, धर्मवीर, मनीष पासवान,शाबिर राईन,मोहन गुप्ता,प्रेेमनाथ जायसवाल,रिशी दयाल,रब्बानी शाह, हेलन, सूरज, मधु , बंटी,प्रिंस, मसीह,इमरान, माईकल,भोला गुप्ता, कमलेश, काजू,हनीफ,गुफरान,हृदय सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।