चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज प्रातः न्यू महाल में संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की वहीं बैठक में संगठन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस डोर टू डोर, गली गली, वार्ड वार्ड चल पड़ी है। लोगों की जन समस्याओं को नोट किया जा रहा है वही जन समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिलकर इसके निराकरण की आवाज बुलंद की जाएगी।
अपराहन संगठन सृजन अभियान की बैठक परशुरामपुर वार्ड में आयोजित की गई बैठक में एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई, बैठक में कांग्रेस जनों ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है, सत्ता के मद में चूर सरकार को महंगाई बेरोजगारी और गरीबों की समस्या नजर नहीं आ रही है। आए दिन महिलाओं दलितों अल्पसंख्यकों व कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है जनता ने भाजपा के छलावे को समझ लिया है अब भाजपा के दिन लदने वाले हैं।

कार्यक्रम में सर्वश्री सतीश बिंद, दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, असद इक़बाल, संगीता सिंह, इम्तियाज अहमद, अनिल साहू, अमित श्रीवास्तव, ध्रुव सिंह, हमीर शाह बुद्धू , अजय सिंह , साबिर राइन, ट्रीजा एलियट, मनीष भारती, टी एन पाल ,भगवान दास यादव, जियाउल हक, निसार अहमद, कन्हैया मोदनवाल, संजय जयसवाल, ऋषि दयाल, राजकुमार अरोड़ा, दाऊ केसरी, हेलेन पैट्रिक, इसरार कुरैशी, रामसेवक पटेल, सूरज गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुमन देवी, मुन्नी देवी, मोहम्मद आलम, अब्बास अली, जब्बार अली, देवान वर्मा, मनोज यादव, राकेश पांडेय, मोहम्मद हनीफ, धर्मेंद्र पटेल, मोहम्मद शाहिद, नसीमुद्दीन मोहम्मद, नसीम बुद्धू आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया संचालन शाहिद तौसीफ ने किया धन्यवाद ज्ञापन अनिल साहू व इम्तियाज अहमद ने किया।
Leave a Reply